Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: पिंक टायलेट, स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई.-डॉ रश्मि सोनकर

Admin Mon, Jul 10, 2023

मनेन्द्रगढ़/नया जिला बनने के बाद भी जिला मुख्यालय के अस्पताल में न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ है और न ही कोतवाली में महिला विवेचक है यही नहीं मुख्य बाजार में आजतक पिंक टायलेट नहीं है. प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ.रश्मि सोनकर ने उक्ताशय का बयान देते हुए कहा कि पिंक टायलेट, स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए इसके पूर्व कलेक्टर, सीएमओ, सीएचएमओ को ज्ञापन दिया था लेकिन आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई. ध्यातव्य है महिला विवेचक एवं यातायात पुलिस व्यवस्था के लिए आज प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया, प्रबल स्त्री फाऊंडेशन की मांग है कि आम जनता को सड़क व थाने मे सुरक्षित माहौल मिले व शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों मे उचित व्यवस्था हो सके इस अवसर पर शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, मधु केसरवानी, नीलम सोनी,शीला सिंग,आरती शिवहरे, उर्मिला राव,ज्योति मांझी, पूजा पटेल, आएशा अजीमा,ममता नामदेव उपस्थित रहीं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें