Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

पतंजलि योग समिति के बृहद योग शिविर में उमड़ा जनसैलाब : प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को पुनर्स्थापित करने का समय : श्याम बिहारी जायसवाल

Praveen Nishee Sun, May 31, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। सर्व रोग निवारण चिकित्सा शिविर के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में आयोजित बृहद योग शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में योग शिविर के संचालक एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर संजय अग्रवाल, 18वीं बटालियन के प्रमुख संजय शर्मा, व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्रा, जिला संघ चालक नीरज अग्रवाल तथा पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय मंचासीन रहे।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने योग, प्राणायाम तथा आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग और प्राणायाम को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयमित जीवनशैली और नियमित दिनचर्या अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नेचरोथेरेपिस्टों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले विशाल चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां पूर्णतः वैज्ञानिक आधार पर विकसित की गई थीं। आवश्यकता इस बात की है कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी प्रमाणित एवं प्रभावी पद्धतियों को पुनः समाज में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि पतंजलि योग समिति द्वारा इस दिशा में किया जा रहा जनजागरण और स्वास्थ्य संवर्धन का कार्य अत्यंत सराहनीय है।

योग शिविर का संचालन पतंजलि योगपीठ छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, 18वीं बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, पत्रकारों, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें