Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन : बच्चों में आत्मविश्वास, प्रबंधन कौशल, रचनात्मकता, तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देना- राजकुमार पाण्डेय

Praveen Nishee Sat, Nov 15, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना की।

मेले में विद्यार्थियों ने विविध स्वादिष्ट व्यंजनों, हस्तनिर्मित सामग्रियों, खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत व्यंजनों में चाट, पकोड़ी, मिठाइयाँ, साउथ इंडियन डिशेज, फास्ट फूड तथा हेल्दी फूड जैसे कई विकल्प विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने मेले को जीवंत और मनोरंजक बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, प्रबंधन कौशल, रचनात्मकता, तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इसकी प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.मिरे,सत्यनारायण सोनी,बीइओ विपिन पाण्डेय, भाजपा नेता द्वय रामचरित द्विवेदी, पार्षद सुनयना विश्वकर्मा, मृत्युञ्जय सोनी, हरभजन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें