Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एमसीबी के द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ : गर्मी की चिलचिलाती धूप में राहगिरो को राहत पहुंचाने के लिए

Praveen Nishee Sat, Apr 12, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में आज प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी/ पदेन जिला आयुक्त स्काउटस एवं गाइडस अजय मिश्रा के आदेशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी /पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट्स एंड गाइड्स सुरेंद्र कुमार जायसवाल एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद पांडे की उपस्थिति में जिला सचिव अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के मुख्यालय मनेद्रगढ़ में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। जिला आयुक्त राजकुमार गुप्ता के द्वारा फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, उदयभान मिश्रा, डॉ विनोद कुमार पांडे, टी विजय गोपाल राव, नारायण तिवारी, कंचन सिंह गाइड कैप्टन श्रीमती एग्नेस आनंद दास श्रीमती सुशीला एक्का एवं विकासखंड सचिव जितेंद्र सिंह, स्काउटर संतोष कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, अजय कुमार एवं अविनाश ठाकुर ब्लॉसम एकेडमी के संचालक जसपाल सिंह एवं विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक संजय कुमार सेंगर उपस्थित रहे. इसके साथ ही विद्यालय के स्काउट एवं गाइड बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें