Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: तंबाकू हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का होने का बड़ा खतरा...डॉ. सुरेश तिवारी

Admin Fri, May 31, 2024

मनेन्द्रगढ़/ एमसीबी/31 मई 2024/ कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मादक पदार्थाे का उपयोग नहीं करने के सम्बन्ध मे अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। इस दौरान डॉ. तिवारी ने तम्बाकू का सेवन और स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तम्बाकू का सेवन या तो धूम्रपान के रूप में या धूम्रपान रहित रूप में इस्तेमालल किया जाता है। तम्बाकू का उपयोग धूम्रपान बीड़ी, सिगरेट, सिगार, हुक्का आदि के रूप में किया जाता है। धूम्रपान रहित तम्बाकू के सेवन का मुख्य स्रोत तम्बाकू को चबा कर या सूंघ कर किया जाता है। भारत में धूम्रपान रहित तंबाकू का सेवन मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण है। तम्बाकू का धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस कैंसर और वातस्फीति रोगों का एक प्रमुख कारण है। तम्बाकू के धूम्रपान से श्वसन संकट, गैस्ट्रिक अल्सर और गर्भावस्था संबंधी जटिलताएँ भी होती हैं। गर्भावस्था पर धूम्रपान के प्रतिकूल प्रभाव जन्म के समय कम वजन से लेकर सहज गर्भपात, समय से पहले जन्म, मृत जन्म और नवजात मृत्यु की घटनाओं में वृद्धि होती हैं। तम्बाकू का धूम्रपान न केवल उपयोगकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ पैदा करता है, बल्कि आस-पास के व्यक्ति को भी प्रभावित करता है। आसपास के लोग जिन्हें आम तौर पर गैर-धूम्रपान करने वाला भी कहा जाता है, उन्हें हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर का होने का बड़ा खतरा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें