Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से : प्रदेश में अवैध अप्रवासियों की सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

Praveen Nishee Wed, Jun 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो सप्ताह के सभी दिनों में 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य के किसी भी कोने से नागरिक अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, जिससे कोई भी नागरिक बिना किसी डर या संकोच के राष्ट्रहित में प्रशासन के साथ सहयोग कर सके।

किसी नागरिक को अपने आसपास किसी संदिग्ध या अवैध अप्रवासी की मौजूदगी की आशंका हो, तो वह अब इस टोल फ्री नंबर पर निःशुल्क कॉल करके पुलिस को सूचना दे सकता है। यह पहल केवल सूचना देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता को सशक्त करने की दिशा में एक जनभागीदारी आधारित प्रयास है। अक्सर अवैध अप्रवासी पहचान के अभाव में आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं, जिससे स्थानीय शांति व्यवस्था बाधित होती है। ऐसे में जागरूक नागरिकों की भागीदारी पुलिस प्रशासन के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें