Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: जिले के पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों को किया गया चिन्हित, अभी तक 93 स्थान चिन्हित... डॉ. विनोद पांडे

Admin Fri, Jul 19, 2024

  मनेन्द्रगढ़।एमसीबी । जिले के कलेक्टर डी. वेंकट राहुल के निर्देशानुसार जिले के पुरातत्व संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद पांडे के द्वारा 93 छोटे-बड़े सभी पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों का चिन्हाकन किया गया है। इस सूची को अधतन किया जा रहा है, इसमें जिले के प्रमुख स्थल फॉसिल्स पार्क, रॉक पेंटिंग तिलौली, सीतामढ़ी हर चौका, चांग देवी का मंदिर, गढ़तर पहाड़ी, सिद्ध बाबा पहाड़, अमृत धारा जलप्रपात, रमदाहा जलप्रपात, कर्म घोंघा जलप्रपात, शिव धारा जलप्रपात, बिहारपुर जलप्रपात, च्युल जलप्रपात जनकपुर, सती मंदिर बरतुंगा, छिपछिपी, रानी कुंडी, चनवारी डांड महामाया मंदिर, कोटेश्वर महादेव, रमदइया धाम आदि प्रमुख स्थल सम्मिलित है। डॉ. पांडेय ने बताया कि भारत सरकार पर्यटन बोर्ड द्वारा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के लिए सांकेतिक टेम्पलेट और मार्गदर्शन 2024 के अंतर्गत देश के सभी जिलों में पर्यटन एसेट बैंक बनाया जा रहा है। एमसीबी जिले की पर्यटन व पुरातत्व स्थलों की जानकारी भेज दी गई है। हमारे एमसीबी जिले में भी पर्यटन एवं पुरातत्व की असीम संभावनाएं हैं, उन्हें विकसित करने की आवश्यकता है। इस दिशा में कलेक्टर द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें