Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त : पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता

Praveen Nishee Sun, May 31, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अमृतधारा जलप्रपात में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। प्रशासन द्वारा जलप्रपात क्षेत्र के संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी एवं सुरक्षा सूचना बोर्ड स्थापित किए गए हैं, ताकि पर्यटक सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन की पहल पर अमृतधारा परिसर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां फिसलन या गहराई के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन स्थानों पर स्पष्ट रूप से चेतावनी संदेश प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें पर्यटकों से सावधानी बरतने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, चेतावनी बोर्डों पर अंकित संदेशों को गंभीरता से लें तथा किसी भी जोखिमपूर्ण गतिविधि से बचें। प्रशासन का उद्देश्य अमृतधारा को सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यटक-अनुकूल स्थल के रूप में विकसित करना है, ताकि यहां आने वाले लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद सुरक्षित वातावरण में ले सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें