Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

Admin Wed, Mar 27, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु संत जोसेफ हायर सेकेन्ड्री स्कूल तेन्दूडांड में 750 तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में 300 प्रशिक्षणार्थियों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। दोनों केन्द्रों में प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। ईव्हीएम को चलाकर तथा सभी प्रकार की गतिविधियों से जोड़कर, व्यवहारिक अनुप्रयोगों के माध्यम से प्रक्रिया के सभी पक्षों को समाहित किया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा मॉकपोल, मतदान के निर्धारित समयावधि, मतदान अधिकारियों के मतदान केन्द्र में पहुॅचने के पश्चात् सर्वप्रथम किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी। मतदान अधिकारियों से मॉकपोल के दौरान डाले जाने वाले न्यूनतम मतों की संख्या तथा मॉकपोल एवं मतदान के दौरान ईवीएम खराब होने की स्थिति में किए जाने वाले कार्य के संबंध में भी जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान दल के अधिकारी कर्मचारियों को मतदान सामग्री प्राप्त करना, ईवीएम-कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, व्हीव्हीपैट मशीन, लेखन सामग्री, मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारी, मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदान के दिन मतदान प्रारंभ के पूर्व की तैयारी, मॉक पोल का आयोजन, ईव्हीएम मशीन को वास्तविक मतदान के लिए तैयार करना, नियत समय पर मतदान प्रारंभ करना, मतदान केन्द्र में प्रवेश के लिए अधिकृत व्यक्ति तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें