Advertisment

20th August 2026

BREAKING NEWS

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

: पर्यवेक्षक द्वारा सेक्टर स्तर पर आयोजित किया जा रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Admin Sat, Dec 16, 2023

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिला एवं महिला बाल विकास अधिकारी राज कुमार खाती के द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर परिपोषक पालकत्व योजना अंतर्गत बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ सहित सभी परियोजना में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रथम चक्र के प्रशिक्षण के तहत मनेन्द्रगढ़ परियोजना मनेन्द्रगढ़ पर्यवेक्षक सेक्टर में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी की उपस्थिती में प्रारम्भ किया गया, जिसमें परिक्षेत्र पर्यवेक्षक श्रीमति शिल्पा अग्रवाल एवं समस्त ऑगनबाडी कार्यकर्तायें उपस्थित रहें। इसी प्रकार झगराखाण्ड परिक्षेत्र में श्रीमति सुमन सिंह पर्यवेक्षक द्वारा अपने परिक्षेत्र में प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। जिले के सभी परियोजनाओं के प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर में यह प्रशिक्षण इस सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जावेगा। परिपोषक पालकत्व ई.सी.सी.ई नीति के तहत प्रदेश में चल रहे। संस्कार अभियान अंतर्गत ऑगनवाडी केंद्रो, शाला पूर्व शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगिण विकास हेतु बच्चों के संस्कारों को बढ़ाने कि दृष्टि से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें