Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: एमसीएमसी में पेड, फेक खबर सहित हेट स्पीच पर निगरानी हेतु प्रशिक्षण,चुनाव के समय अलर्ट रहने की दी सीख

Admin Sat, Oct 7, 2023

कोरिया।बैकुंठपुर।  मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की जिला स्तरीय समिति तथा उनके अधीन कार्य करने हेतु गठित सहायक इकाईयों का गठन किया गया है। इन समितियों का प्रशिक्षण आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें उपस्थित जनों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा बिंदुवार एमसीएमसी के कार्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही समिति के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मीडिया  जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो व सोशल मीडिया सेल शामिल है। आचार संहिता लगते ही प्रतिदिन की जाने वाली मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी दी गई। पैड, फेक खबरों पर विशेष निगरानी रखने के साथ टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया से प्रसारित हेट स्पीच पर भी अलर्ट रहने की सीख दी गई। सोशल मीडिया में प्रसारित, खबर, वीडियो पर निगरानी कैसे रखा जाए इस पर भी प्रशिक्षकों ने जानकारी दी। इस अवसर पर एमसीएमसी के नोडल  नीलम टोप्पो ने चुनाव के समय सभी लोगों को अलर्ट रहकर कार्य करने पर बल दिया व उपस्थित समिति के सदस्य व सेल की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और पारदर्शिता के साथ विधानसभा निर्वाचन के संपादन की बात कही गई। बैठक में सहायक कोषालय अधिकारी  ओंकार साय, मास्टर ट्रेनर  शैलेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत के प्रचार-प्रसार अधिकारी  रूद्र नारायण मिश्रा, ईडीएम  राकेश कुमार सिंह, पटवारी  योगेश गुप्ता समिति गठित सेल के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें