Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: विवेकानंद महाविद्यालय में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई

Admin Tue, Jan 30, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रपिता को श्रद्धांजली दी गई। सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई, उपस्थित प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याताओं एवं कार्यालयीन स्टॉफ ने राष्ट्रपिता की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने भारत के अमर शहीदों को स्मरण करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया और बताया कि हमारें अमर शहीदों का बलिदान हमें जनसेवा करने और देश के लिए हमारे सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देशवासियों के दिलों में स्वदेशी की भावना का संचार किया एवं शांति और सद्भाव का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। राष्ट्रपिता के विचार देशवासियों को राष्ट्र के लिए त्याग एवं समपर्ण की सदैव प्रेरणा देते रहेंगे, उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। तत्पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं। आज की श्रद्धांजलि सभा में प्राध्यापक डॉ. रश्मि तिवारी, सुशील तिवारी, डॉ. नसीमा बेगम, कमलेश पटेल, अनूपा तिग्गा, डॉ. रामजी गर्ग, नीलम द्विवेदी, शुभम गोयल, अवनीश गुप्ता, कु. अंकिता चटर्जी, शिव कुमार, बी.एल. शुक्ला, मीना त्रिपाठी, कमलू सिंह, साधना बुनकर, सतीश सोनी, आदि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें