Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई : अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Praveen Nishee Sun, May 18, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में आज देशभक्ति से ओत-प्रोत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, और स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

यह तिरंगा यात्रा जलप्रदाय गृह से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई जय स्तंभ चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' जैसे गगनभेदी नारों से पूरा शहर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

जय स्तंभ चौक पहुंचकर प्रतिभागियों ने मोमबत्तियाँ जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को देश की एकता, अखंडता और बलिदान की परंपरा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और तिरंगे को नमन के साथ हुआ। यह तिरंगा यात्रा नगर में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने वाली सिद्ध हुई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों में शामिल रहे,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान, इंजिनियर पवन साहू,पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव, रामचरित द्विवेदी, दिनेश्वर मिश्रा, जे. के. सिंह, सुरेश श्रीवास्तव,श्रीमती अनुपमा निशी,आशीष सिंह, रोहित वर्मा, जया कर, पूजा घोषाल, अल्का गांधी, अजमुद्दीन अंसारी, हीरा लाल रजक, विनीत जायसवाल, श्रीमती प्रवीण सिंह, उर्मिला राव, विजय पाठक, हिमांशु श्रीवास्तव,शकुंतला जायसवाल, सुनैना विश्वकर्मा, सुशीला सिंह, रेवती सोनी, अल्का विश्वकर्मा, विवेक अग्रवाल, जमील शाह, मीनू सिंह, नीतू मनहरे, सावित्री मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें