Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: भाजपा कार्यालय मे दिवंगत कार्यकर्ताओ को दी गई श्रद्धांजलि

Admin Sun, Jul 9, 2023

मनेन्द्रगढ़। एम सी बी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी की सभा मे शामिल होने रायपुर जा रहे दो भाजपा कार्यकर्ताओं का बस हादसे में दुखद निधन हो गया था। बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजधानी रायपुर मे विजय संकल्प महारैली मे शामिल होने जिले भर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता बसों से रायपुर गए हुए थे। रायपुर जाने के दौरान विश्रामपुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही रायल बस रतनपुर बेलतरा के पास हादसे का शिकार हो गई थी। सड़क हादसे में जमदेई निवासी सजन सिदार उम्र 27 वर्ष व रूपदेव सिंह उम्र 45 वर्ष का निधन हो गया था। भाजपा घायल कार्यकर्ताओ का हो रहा ईलाज हादसे में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं के ईलाज का खर्च भाजपा ने अपने कोष से करने का निर्णय लिया है। वंही सडक़ हादसे मे गंभीर रूप से घायल मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता का ईलाज अपोलो बिलासपुर मे चल रहा है तो वहीं गंभीर रुप से घायल मंडल महामंत्री विशंभर यादव को बेहतर ईलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली ले जाया गया। घटना के बाद भाजपा संगठन ने मदद मे दिखाई सक्रियता हादसे के बाद भाजपा संगठन ने पूरी सक्रियता के साथ मदद के लिए हर संभव प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर सभा मे मृतक कार्यकर्ता के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के ईलाज मे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। उक्त शोक सभा भाजपा जिला कार्यालय जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, संजय गुप्ता,आलोक जायसवाल, महेंद्रपाल,प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी, चंदन सिंग सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओ के द्वारा शोक सभा मे शामिल होकर परिवार जनो के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें