Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: विवेकानन्द महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला का दो दिवसीय आयोजन

Admin Wed, Jul 19, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी । शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में एमसीबी जिले के कलेक्टर  नरेन्द्र दुग्गा जी के संरक्षण, श्रीमती प्रभा पटेल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के मुख्य आतिथ्य में तथा प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालयीन कैरियर काउन्सिलिंग एण्ड प्लेसमेंट समिति एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वाधान में तथा श्रीमती अंजुम अफरोज जिला रोजगार अधिकारी,  मुकेश कुमार साहू डाटा एण्ट्री ऑपरेटर एमसीबी के सहयोग से विशाल दो दिवसीय प्लेसमेंट एवं रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में रिलाइंस निप्पोन लाईफ इन्सोरेन्स मनेन्द्रगढ़, एस.बी.आई. लाईफ ब्रांच बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ़ तथा कैपस्टोन फैसिलिटिज मैनेजमेंट कंपनी हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) के द्वारा प्लेसमेंट शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं का उन्मुखीकरण कर रोजगार के विविध संभावनाओं से परिचित कराया गया। रिलाइंस निप्पोन लाईफ इन्सोरेन्स मनेन्द्रगढ़ के ब्रांच मैनेजर कुंजेश पटेल के द्वारा बताया गया कि सीनियर ए.डी.एम. के 08 पद, एडवाईजर हेतु 20 पद भरे जाने है। इस हेतु उन्होनें महाविद्यालय में अपना काउंटर लगाकर छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया। एस.बी.आई. लाईफ बैकुण्ठपुर के  हेमराज मिश्रा (बी.एस.एम.) ने बताया कि एस.ओ. हेतु 01 पद, डी.एम. हेतु 02 पद तथा एल.एम. हेतु 50 पद भरे जाने है। इस हेतु उन्होंने व्यापक पैमाने पर छात्र-छात्राओं से पंजीयन फॉर्म भराये एवं चयन प्रक्रिया से अवगत कराया। कैपस्टोन फैसिलिटिज मैनेजमेंट कंपनी हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) से उपस्थित भर्ती पदाधिकारी  शैलेन्द्र कुमार हरिन्द्रवार द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 500 पद भरे जाने है। इस हेतु उन्होनें विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया तथा बताया कि चयनित विद्यार्थियों को तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जायेगा तदउपरान्त विभिन्न शहरों की कंपनियों एवं सुरक्षा बल के रूप में तैनात किया जायेगा। एस.बी.आई. लाईफ ब्रांच मनेन्द्रगढ़ से उपस्थित ब्रांच मैनेजर सुशील श्रीवास्तव ने एल.एम. हेतु 100 पद रिक्त बताया इस हेतु उन्होनें उपस्थित छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया एवं परीक्षा उपरान्त चयन होना बताया गया। मुख्य अतिथि के आसंदी से श्रीमती प्रभा पटेल ने उपस्थित नियोक्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान बेरोजगारी के दौर में आप लोगों का कार्य प्रशंसनीय है। हमारे नगर के महाविद्यालय के होनहार विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि आप अपनी इच्छा एवं रूचि के अनुसार अध्ययन जारी रखते हुए पार्ट टाईम जॉब के रूप में भी नियुक्ति प्राप्त कर सकते है। सभी स्थानीय नियोक्ताओं के प्रति 150 विद्यार्थियों को नियुक्ति हेतु पंजीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति में  सुशील कुमार तिवारी, डॉ. अरूणिमा दत्ता, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी,  पुष्पराज सिंह,  मनीष कुमार श्रीवास्तव,  सुनीत जाँनसन बाड़ा,  प्रदीप कुमार मलिक, सतीश सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में अगला प्लेसमेंट कैम्प माह अगस्त में लगाया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें