Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: दो हाथियों ने टांकी एवं चोई के जंगल मे जमाया डेरा,फसलों को खा कर कर रहे नुकसान

Admin Mon, Oct 30, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिले की कोतमा एवं जैतहरी रेंज के जंगलों में दो-दो हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है जिसमें दो हाथियों का समूह कोतमा रेंज के टांकी बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी,एफ,476 में रविवार को आठवें दिन विश्राम कर रहे हैं जो विगत रात जंगल से निकलकर पडरीझोरकी नामक स्थान पर टांकी एवं टांकी के नवाटोला के ग्रामीणों द्वारा खेतों में लगाए गए धान की फसलों को अपना आहार बनाते हुए ग्रामीणों के भगाए जाने पर रविवार की सुबह फिर से टांकी के जंगल में जाकर विश्राम कर रहे हैं वही दो हाथियों का समूह जिले के जैतहरी रेंज अंतर्गत के चोलना बीट के जंगल के कक्ष क्रमांक आर,एफ,302 में शनिवार के दिन रुकने बाद साम-रात को जंगल से निकल कर पगना,गोबरी के तिपाननदी पार कर अनूपपुर बिलासपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन तथा अनूपपुर वेंकटनगर मुख्य मार्ग को गरीबों होटल जैतहरी के पास से पार करते हुए मुर्रा टकहुली,लहरपुर क्योटार,पटौरा होते हुए रविवार की सुबह चोलना बीट के चोई के जंगल कक्ष क्रमांक आर,एफ,357 में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं हाथियों का दल रविवार की देर शाम-रात किस ओर विचरण करेगा यह देर शाम-रात होने पर स्पष्ट हो सकेगा। शनिवार की शाम से पूरी रात दोनों हाथियों ने वन विभाग एवं ग्रामीण जनो के साथ लुकाछिपी का खेल करते रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें