Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: भाजपा के बूथ विजय संकल्प के तहत पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह ने चिरमिरी के बड़ा बाजार में अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल के घर लगाया भाजपा का झंडा

Admin Sat, Mar 30, 2024

चिरमिरी ।एमसीबी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प के तहत शनिवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह ने अप्रवासी भारतीय एवम ओवरसीज भाजपा अमेरिका के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल जी के चिरमिरी बड़ा बाजार के बूथ क्रमांक 152 में स्थित निवास में दीवार पर चढ़कर भाजपा का झंडा फहराया । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत का मार्ग बूथ से होकर ही निकलता है । जिसे देखते हुए भाजपा पूरे देश में बूथ विजय संकल्प अभियान चला रही है । जिसकी शुरुआत आज उन्होंने चिरमिरी में भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल के बड़ा बाजार स्थित घर में भाजपा का झंडा लगाकर की । इस अवसर पर अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल ने कहा कि वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवम भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे है । और देश से बाहर जाकर भी उन्होंने भाजपा का झंडा बुलंद रखा है । उन्हें खुशी है कि उन्हें भाजपा के बूथ संकल्प अभियान की शुरुआत करने का अवसर मिला । इस अवसर पर अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल के साथ दिनेश पटेल, संजय सिंह, अरविंद एस अग्रवाल, उपेंद्र सिंह एवम मनीष खटीक सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें