Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने : सुशासन तिहार के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण

Praveen Nishee Sun, May 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सुशासन तिहार के अंतर्गत बीती रात भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी की जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अंशुमान चौधरी ने 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित डॉक्टरों एवं स्टाफ को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने निरीक्षण दल को मरीजों की बीमारी, उपचार एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, निर्माणाधीन कार्यों तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

डॉ. अंशुमान चौधरी ने मौके पर ही चार मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। वहीं निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन एवं क्षय रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण पश्चात जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है, जिससे संगठन एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ को संतोष है।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल अधीक्षक सहित सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें