Advertisment

27th July 2026

BREAKING NEWS

डायल 112वाहन मे ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर ड्यूटी करने वाले आरक्षक को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

वेस्ट झगराखंड कोलियरी में कोयला मजदूर पंचायत का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कर्मचारियों ने थामा संगठन का दामन

भाजपा ने तिरंगा यात्रा के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय टोली की घोषित

जुलाई को ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा गौ सम्मान आवाहन अभियान

यहाँ तक आते आते सूख जाती है कई नदियाँ..... मुझे मालूम है पानी कहाँ ठहरा हुआ होगा.....

सतीश कुमार द्विवेदी द्वारा लगभग 30 किलोमीटर की साइकिल यात्रा : फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Praveen Nishee Sun, Jun 14, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।“फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार द्विवेदी द्वारा लगभग 30 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की गई। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित साइकिलिंग करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।

साइकिलिंग अभियान के दौरान लोगों को आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बीज संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों में उपयोग होने वाले फलों जैसे जामुन, आम, इमली, आंवला, सीताफल एवं अन्य स्थानीय प्रजातियों के बीजों को सुरक्षित रखें, उन्हें साफ कर सुखाएं तथा उपयुक्त स्थानों पर रोपित करें या बीज प्रसार के लिए उपयोग करें।

सतीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे, तो भविष्य में हरियाली बढ़ेगी, स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को वर्तमान समय की गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण हितैषी आदतें अपनानी चाहिए। साइकिलिंग, पौधारोपण, बीज संरक्षण एवं जन-जागरूकता जैसे प्रयास सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें