Advertisment

31st October 2026

BREAKING NEWS

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों का किया निरीक्षण

गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री को बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

कोल इंडिया में 61 प्रतिशत से अधिक ठेका श्रमिकों का नियोजन, बोनस भुगतान में गड़बड़ी का अख्तर जावेद उस्मानी ने लगाया आरोप

जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान आयोजित

हमने सहना सीख लिया है,कुछ न कहना सीख लिया है... बोलेंगे तो बात बढ़ेगी, चुप ही रहना सीख लिया है...

एक प्रेरणादायक कदम : फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत सतीश द्विवेदी ने की 150 किमी साइकिलिंग, बनाया नया रिकॉर्ड

Praveen Nishee Sun, Jan 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। आज रविवार को “फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए सतीश द्विवेदी द्वारा 150 किलोमीटर की साइकिलिंग सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।

यह साइकिलिंग यात्रा मनेंद्रगढ़ से प्रारंभ होकर बैकुंठपुर, पटना, डुमरिया होते हुए पुनः मनेंद्रगढ़ तक संपन्न हुई। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 150 किलोमीटर की दूरी तय कर उन्होंने अपना पूर्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सतीश द्विवेदी का यह प्रयास युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें