Advertisment

25th October 2026

BREAKING NEWS

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

: नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव के नेतृत्व में कलेक्टर से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव एवं नगर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की

Admin Tue, Sep 5, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव के नेतृत्व में कलेक्टर से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव एवं नगर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की गई है नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत इन दोनों मलेरिया टाइफाइड डारिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसकेमुख्य कारण में साफ सफाई कूड़े करकटो का एकत्रीकरण तथा नालियों के पानी का ठहराव है जिन कारणों से कीटाणु पनप रहे है, नगर पालिका क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के साथ-साथ कीटनाशक दावों को छिड़काव तथा पानी में भी क्लोरीन की मात्रा का विशेष रूप से प्रयोग किया जाए, यह की कई दिनों से पानी टंकी में पानी शुद्ध करने के लिए समुचित दवाओं की व्यवस्था नहीं है, जो कि जनहित के लिए बहुत ही घातक साबित हो सकता है, नेता प्रतिपक्ष ने क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संबंधित विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश करने की मांग की है । इस अवसर पर जे के सिंह, डॉ रश्मि सोनकर, पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, रामधुन जयसवाल, अजुमीद्दीन अंसारी, व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें