Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2024 के अन्तर्गत स्नातक बी.ए, बी.एस.सी., बी. काॅम प्रथम सेमेस्टर के स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पंजीयन दिनांक 01.10.2024 से 20.10.2024 तक निर्धारित

Admin Sun, Oct 6, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। आयुक्त कार्यालय उच्च शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक एफ 3-32/2019/38-1 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 30.09.2024 के परिपालन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेद्रगढ़ में प्राचार्य डॉ सरोज बाला श्याग बिश्नोई द्वारा जानकारी दी  की महाविद्यालय के समस्त स्वाध्यायी रूप से बी.ए., बी.एस.सी., बी.काॅम प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले आवेदको को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2024 के अन्तर्गत स्नातक बी.ए, बी.एस.सी., बी. काॅम प्रथम सेमेस्टर के स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पंजीयन दिनांक 01.10.2024 से 20.10.2024 तक निर्धारित है। अतः इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि में अपना आॅनलाईन पंजीयन करवायें। पजींयन उपरान्त फाॅर्म एवं प्रवेश शुल्क दिनांक 21.10.2024 से 26.10.2024 तक महाविद्यालय कार्यालय में नई शिक्षा नीति समिति डॉ अरुणिमा दत्ता , श्रीमती स्मृति अग्रवाल, सुशील छाक्षे के समक्ष जेनेरिक इलेक्टिव एवं वैल्यू एडेड कोर्स के विषय काउन्सिलग में प्राप्त करें। तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के व्हाट्सएप गुप में जुडे। अपना शुल्क एवं फार्म की हार्ड काॅपी श्री बाबू लाल शुक्ला प्रायोगशाला तकनीशियन के पास अवश्य जमा करें अन्यथा आपका पंजीयन अपूर्ण माना जावेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आवेदक की होगी। समय से पहले ही विद्यार्थी आवेदक अपना पंजीयन कार्य पूर्ण करें एवं महाविद्यालय मैं शुल्क जमा कर लेवें क्योंकि अंतिम समय में सर्वर डाउन होने के कारण, बैंक अवकाश, बैंक में अधिक भीड़ होने के कारण शुल्क समय सीमा में जमा होने में आने वाली समस्या से बचा जा सकेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ बिश्नोई द्वारा बताया गया कि स्वाध्याय परीक्षार्थियों के लिए भी 400, 400 सीट प्रत्येक संकाय में है सीट भर जाने पर फॉर्म जमा नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें