Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: जिंदगी के कठिन डगर में साथ देती है पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं -उपाध्याय

Admin Fri, Jul 26, 2024

मनेद्रगढ़। एमसीबी। उप डाकघर मनेद्रगढ़ में डाक विभाग के द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन सिंह महिला बाल विकास विभाग, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ,नारायण नायक उप संभागीय निरीक्षक मनेद्रगढ़, आकाश बुधवानी शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक,एच एन पटेल उप डाकपाल मनेद्रगढ़,, रितिक यादव , एवं गुण सागर साहू डाक अधिदर्शक, , समस्त डाक अभिकर्ता आम नागरिक सीनियर सिटीजन, उप डाकघर के खाता धारक आदि उपस्थित थे। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों का स्वागत  श्रीराम जन्मभूमि के अवसर पर जारी भारतीय डाक टिकट एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर उप संभागीय निरीक्षक ने किया। उपस्थित नागरिकों एवं खाता धारकों को संबोधित करते हुए उप संभागीय निरीक्षक नारायण नायक ने ,सुकन्या समृद्धि, सीनियर सिटीजन मंथली इनकम ,महिला सम्मान बचत योजना जैसी समस्त डाकघर की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं से जुड़े बीमा एवं लाभ की जानकारी प्रदान की। आमंत्रित अतिथि श्रीमती सुमन सिंह एवं सतीश उपाध्याय ने डाकघर की समस्त योजनाओं को विश्वसनीय बताते हुए अधिक से अधिक निवेश करने एवं सुरक्षा बीमा का लाभ लेने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत योजनाएं जिंदगी के संघर्षों के दिन एवं कठिन डगर में सहारा बनकर खड़ी होती है हमें बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन की मंथली इनकम पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सतीश उपाध्याय ने निवेश करने की घोषणा की। कार्यक्रम का कुशल संचालन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शाखा प्रबंधक आकाश बुद्धवानी ने किया। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार से किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें