Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: उपकार शर्मा ने लोगों को रंग बरसे भीगे चुनरिया पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया

Admin Mon, Mar 25, 2024

  मनेंद्रगढ़।एमसीबी।होली के रंग संबोधन के संग कार्यक्रम का आयोजन संबोधन के कार्यालय में किया गया इस अवसर पर सभी ने अपने कविताओं का वाचन किया मुख्य रूप से वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने रामलाल जी का कुत्ता पर एक अच्छा व्यंग सुनाया एवं एक गीत का वाचन किया और दर्शकों को हंसने और ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया हास्य विधा मैं अपनी पकड़ रखने वाले साहित्यकार विनोद तिवारी ने घनाक्षरी छंद एवं सरगुजिया गीत पर लोगों की खूब तालियां बटोरी। सरगुजा कोरिया के ख्यातिलब्ध कार्टूनिस्ट एवं व्यंगकार जगदीश पाठक जी ने अपने व्यंग्य से लोगों का मन मोह लिया। होली के फाग गीत एवं कराओ के साउंड पर उपकार शर्मा ने लोगों को रंग बरसे भीगे चुनरिया पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया आसपास के क्षेत्र में मंचीय कविता सुनाने में महारत हासिल रामचरित द्विवेदी ने कई मुक्तक छंद सुनाएं और कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम का रंगीन संचालन करते हुए संबोधन संस्था के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र अरोड़ा ने कार्यक्रम के बीच-बीच में हंसी ठिठोली करते हुए चुटकुलों की लाइन लगा दी लोग पूरे कार्यक्रम के दौरान ठहाका लगाते रहे। संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान के संस्थापक सदस्य विनोद तिवारी ने होली की शुभकामनाएं सभी को प्रेषित करते हुए कहा कि सभी लोगों के जीवन में हंसी खुशी हमेशा बनी रहे स्वस्थ मानसिकता से लोग होली का त्योहार मनाए और सदा खुश रहें। कार्यक्रम के अंत संस्था के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र अरोड़ा ने आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी

विज्ञापन

जरूरी खबरें