Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: वी. तनवी, सृष्टी श्रीवास्तव, शुभम जायसवाल व सामर्थ सोरेन ने बढ़ाया विद्यालय एवं नगर का गौरव

Admin Fri, Sep 27, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विजय इंग्शिल मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों का अलग-अलग प्रतियोगिताओं में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। मनेन्द्रगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी  अजय मिश्रा के आतिथ्य व दिशा निर्देशन में एवं प्राचार्य व नोडल अधिकारी शास0कन्या0उच्च0माध्य0 विद्यालय (शिक्षा विभाग) मनेन्द्रगढ़  सत्येन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय के सभागार में कला उत्सव 2024 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 12वीं की छात्रा वी. तनवी का चयन कहानी वाचन, कक्षा 12वीं की ही छात्रा सृष्टि श्रीवास्तव का चयन चित्रकला, कक्षा 11वीं के छात्र शुभम जायसवाल का चयन मूर्तिकला हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। वहीं अम्बिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में संस्था के ही कक्षा 10 के छात्र सामर्थ सोरेन का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था सचिव संजय सेंगर ने भी सभी प्रतिभागियों को उनकी सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। इन प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने में संस्था की कला शिक्षिका सुश्री पूनम सोरेन एवं शिक्षक  अनुपम द्विवेदी का सराहनीय सहयोग रहा। इन विद्यार्थियों की इस उपलद्धि से संस्था में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें