Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: निर्माणाधीन पत्रकार भवन के पास वन महोत्सव के आयोजन किया गया

Admin Thu, Jul 6, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय चैनपुर में निर्माणाधीन पत्रकार भवन के पास वन महोत्सव के आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से भरतपुर क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो जिले के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा व जिले के पुलिस अधीक्षक सिदार्थ तिवारी , जिला पंचायत सदस्य ऊषा करियाम , जन जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह , नपाध्यक्ष प्रभा पटेल सहित प्रतिनिधि सहित ग्रीन वेली के सदस्य गण वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुँचे । जहा जन प्रतिनिधियों व अधीकारियो के द्वारा पौधा तुंहर द्वारा के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमे कई प्रकार के पौधे है जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगो को निशुल्क पौधा प्रदान किया जाएगा । वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक गुलाब कमरो सहित जिले के अधीकारियो के द्वारा निर्माणाधीन पत्रकार भवन के पास विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया । वही  विधायक गुलाब कमरो के द्वारा कहा गया कि हमारा क्षेत्र हर भर है और आज हम लोग वन महोत्सव कार्यक्रम मना रहे है हमे हमेशा पौधा लगाना चाहिये और छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा सभी समाज के लोगो को भवन प्रदान किया है वही कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा के द्वारा कहा गया कि बहुत ही अच्छी पहल है एमसीबी प्रेस क्लब के साथियों की आगे चल कर इनको इनका भवन जल्द मिलेगा और ये जो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसके लिये मैं इनको बधाई देता हूं । वही वन मंडला अधिकारी लोकनाथ पटेल के द्वारा कहा गया कि वन महोत्सव के तहत आज एमसीबी प्रेस क्लब के द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया वही आज यह से पौधा तुंहर द्वारा को भी हरि झंडी दिखाई गई है जो शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर निशुल्क पौधे प्रदान किया जायेगा इस कार्यक्रम को लेकर एमसीबी प्रेस क्लब के साथियों को बधाई देता हु ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें