Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

: बचपन प्ले स्कूल में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Admin Wed, Mar 5, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पुस्तक वाचन प्रतियोगिता एवं जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा यू.के.जी के छात्राओं के लिए पुस्तक वाचन प्रतियोगिता दो चरणों में हुई प्रथम चरण में अंग्रेजी पुस्तक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा यू.के.जी से अयंतिका अग्नि सिंह प्रथम, प्रियल बागड़े द्वितीय , खुशी कुंजम तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में यूकेजी 'ब' से नव्या ठाकुर प्रथम, प्रियांश कुंडू द्वितीय, आरवी कनौजिया तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अगले चरण में हिंदी पुस्तक वाचन प्रतियोगिता में कक्षा यूकेजी 'अ' से खुशी कुंजम प्रथम प्रियल बागड़े द्वितीय, नव्या सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा यू.के.जी 'ब' से ऋतिज्या त्रिपाठी प्रथम, नव्या ठाकुर द्वितीय, जानवी मजूमदार तृतीय स्थान पर रहे। जनरल नॉलेज प्रतियोगिता में कक्षा एलजी 'ए' से धनिश कोरी एवं स्पृहा अग्रवाल प्रथम, उज्जवल अग्रवाल द्वितीय एवं लीरिशा जैन तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा एल.के.जी 'ब' से वेदिका अग्रवाल प्रथम भाविका छतरियां द्वितीय शाश्वत डे तृतीय स्थान पर रहे। अगले क्रम में कक्षा एल.के.जी 'स' से सिमरत कौर प्रथम, दीप्ति सिंह द्वितीय एवं तक्ष अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। जनरल नॉलेज प्रतियोगिता में कक्षा यूकेजी अ से अयंतिका अग्नि सिंह, देवांश केसरवानी, मोहम्मद शेख जायान, प्रियल बागड़े, खुशी कुंजम, अरना गुप्ता एलिन सारा किस्पोट्टा प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अगले चरण में कक्षा यू.के.जी 'ब' से नव्या ठाकुर, मोहम्मद शेख जोहैर मोईन, जानवी मजूमदार, प्रियांश कुंडू, ओजल दहायत प्रथम स्थान पर रहे। संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बताया कि जनरल नॉलेज प्रतियोगिता में कक्षा यू.के.जी में इतना जबरदस्त कठिन कंपटीशन था कि दोनों सेक्सन में मिलाकर तेरह बच्चे प्रथम स्थान पर आए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संस्था की डायरेक्टर्स श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़, श्रीमती तोशी अग्रवाल ने निभाई। संस्था के डायरेक्टर्स ने बताया कि विद्यालय में सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राएं ने शानदार प्रदर्शन किया। छोटी सी उम्र से ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता की भावना आती है। जिससे कि आने वाले उनके भविष्य में उन्हें कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा और हर प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पार कर सकेंगे एवं अपने करियर में आगे बढ़ सकेंगे सभी विजय छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। एवं जो छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में उन्हें आसान्वित किया गया। कि वे भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करें। एवं जीतने का प्रयास करें। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें