Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय, मनेंद्रगढ़ में : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विविध रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Praveen Nishee Sat, Jan 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय, मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विविध रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 5वीं से 12वीं तक की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। रंगोली प्रतियोगिता (विषय: मां-बेटी का रिश्ता) में कक्षा 9वीं की छात्राएं नीलम एवं तस्कीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ड्राइंग प्रतियोगिता (विषय: नारी सशक्तिकरण) में कक्षा 12वीं की छात्रा निदा अंसारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता (विषय: कन्या भ्रूण हत्या) में कक्षा 10वीं की छात्रा श्रुति श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला नोडल अधिकारी डॉ. मो. वासिक अस्दक, डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, श्रीमती सुषमा पांडे, अविनाश पांडेय एवं सुश्री लक्ष्मी रजक का विशेष योगदान रहा।

इसी क्रम में विकासखंड मनेंद्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें