Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुत : बिरसा मुंडा जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Praveen Nishee Fri, Nov 21, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सरस्वती शिशु मंदिर मनेन्द्रगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। क्रांतिकारी जननायक भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर्व पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा बिरसा मुंडा के चित्र, पोस्टर एवं रचनाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय में बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य सुभाष विश्वास ने की तथा आचार्या श्रीमती दुर्गा माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

बाल सभा में छात्रों ने गीत, कविता पाठ एवं भाषणों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विनोद शुक्ला, आचार्या श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव एवं श्रीमती नीतू सिंह सहित उपस्थित अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र, संघर्ष एवं उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विनोद शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें