Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: महर्षि कश्यप जयंती पर केसरवानी नगर सभा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Admin Mon, Sep 25, 2023

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। महर्षि कश्यप जयंती पर केसरवानी नगर सभा मनेंद्रगढ़ द्वारा स्थानीय शिव बगिया में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें केशरवानी समाज के पुरुष महिलाओं व बच्चों द्वारा बढ़-चढ कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूरे विधि विधान के साथ महर्षि कश्यप की पूजा अर्चना की गई | तदोपरांत महिलाओं, बच्चों व युवाओं के लिए केसरवानी नगर सभा के विजय कुमार गुप्ता प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम एवं मनोज केसरवानी द्वारा खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं व बच्चों ने बढ़कर हिस्सा लिया और प्रश्नों के उत्तर देते हुए अनेक पुरस्कार अर्जित किये। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत केसरवानी नगर सभा मनेंद्रगढ़ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया चूँकि समाज के वर्तमान नगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो चुका था और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना था इसी तारतम्य में सर्वसम्मति से समाज के संरक्षक भागवत केसरवानी ,पुरुषोत्तम लाल गुप्ता, शिवसम्पत केशरवानी द्वारा नगर सभा के ओजस्वी कार्यकर्ता लक्ष्मी चंद्र केशरी(लाला) को मनेंद्रगढ़ केसरवानी नगर सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके साथ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,सचिव विनोद कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष रामबली गुप्ता,महिला सभा अध्यक्ष संगीता गुप्ता,सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष आनंद केसरवानी शिक्षा समिति अध्यक्ष मनोज केसरवानी,वाणिज्य समिति अध्यक्ष अशोक केसरवानी,समन्वय समिति अध्यक्ष मुकेश केसरवानी को नियुक्त किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में समस्त स्वजातीय बंधुगण माताएं बहने बच्चे उपस्थित रहे व आभार व्यक्त कल्याण केसरी द्वार किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें