Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: विश्व आदिवारी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Admin Sat, Aug 10, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विजय इंग्शिल मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में विश्व आदिवारी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक व समाजसेवी  परमेश्वर सिंह एवं ग्राम चैनपुर के सरपंच  उजित सिंह के मुख्य आतिथ्य में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कक्षा प्रथम के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी वेशभूषा में मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथियों एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्था के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के द्वारा तिलक लगा, माल्यार्पण के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। संस्था की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर द्वारा कार्यक्रम के लिये अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए मुख्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी परमेश्वर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को आदिवासियों के जीवन शैली की जानकारी प्रदान करते हुए उनके योगदान के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसी प्रकार अतिथि के रूप में आये ग्राम चैनपुर सरपंच  उजित सिंह ने भी आदिवासियों के जीवन-शैली की जानकारी देते हुए आदिवासियों का प्रकृति के संरक्षण में योगदान की जानकारी प्रदान की। संस्था के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने बच्चों को आदिवासियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में छात्रा वर्तिका ने भाषण व तनवी ने कविता प्रस्तुत की। प्रातः पाली के कार्यक्रम में विद्यार्थियों की तैयारी में संस्था शिक्षिका शारदा बरसैंया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन संस्था की कला शिक्षिका पूनम सोरेन एवं शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने किया। संस्था के वरिष्ट शिक्षक वी.एस. पाण्डेय ने मुख्य अतिथियों को अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। द्वितीय पाली में भी संस्था के कक्षा नर्सरी से पाॅचवीं तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। द्वितीय पाली के कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षिका ओर्पिता चौधरी, अंकिता पाण्डेय एवं अनीता यादव के द्वारा किया गया। विद्यार्थी आदिवासियों की मनमोहक एवं आकर्षक वेशभूषा धारण किये हुए थे। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा आदिवासी वेशभूषा में आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था सचिव  संजय सेंगर ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें