Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: 26 दिसम्बर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

Admin Fri, Dec 22, 2023

कोरिया, 22 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानकारी दी कि 26 दिसम्बर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटों, ‘साहिबजादे’ के साहस को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह चारों बालक मुगलों के हाथों शहीद हो गए थे। इसी की याद वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश व महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से  22 से 26 दिसंबर 2023 तक वीर बाल दिवस मनाया जाना है। जिसके अंतर्गत स्कूल, बालगृह, कॉलेजों में बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन, गायन, कविता, निबंध गतिविधियों का आयोजन कराया जाना है। आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बैकुंठपुर, शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर तथा बालगृह (बालक) बैकुंठपुर में वीर बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला, पठन, गायन, कविता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं एवं किशोरों में देश वासियों, महिलाओं एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सृदृढ़ बनाना है विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरष्कार से पुरूष्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें