Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: आप सभी आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए अति महत्वपूर्ण संसाधन - श्री लंगेह

Admin Thu, Nov 9, 2023

कोरिया बैकुंठपुर । 09 नवम्बर, 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए कोरिया जिले में नियुक्त संगवारी मतदान केंद्र में नियुक्त किए गए और रिजर्व महिला मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण जिला पंचायत के मंथन कक्ष में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह ने उपस्थित महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सब निर्भय होकर अपना काम करें जिससे जिले में निष्पक्ष और निर्बाध रूप से निर्वाचन संपन्न कराया जा सके। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में इस बार जिले में दस संगवारी मतदान केंद्रों का चयन किया गया है जिसमे सिर्फ महिलाएं ही सारी व्यवस्था का संचालन करेंगी। इसके लिए आप मतदान केंद्रों में जाकर सभी आवश्यक तैयारी समय से पहले पूर्ण कर लें। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों में जाने और आने के लिए किसी भी परिस्थिति में निजी वाहन का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आवागमन की आपात स्थिति में तुरन्त अपने सेक्टर अधिकारी को सूचित करें। सामग्री लेने के बाद जब तक सामग्री जमा न हो तब तक आप को विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी महिला कर्मियों को निडर होकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराएं,  हम आपके साथ बराबरी से खड़े रहेंगे और आपको हर सम्भव मदद करेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ आशुतोष ने कहा कि मतदान केंद्रों में जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जरूरी है कि आप सभी ईव्हीएम मशीनों के आपरेटिंग सिस्टम को अच्छे से जान लें। इसके साथ ही अतिरिक्त रिजर्व दल के कर्मचारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत के आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। रिजर्व दल के प्रत्येक व्यक्ति को अत्यंत गम्भीरता से प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आप को आपात स्थिति में मतदान दल के साथ जुड़कर काम करना होगा। इसलिए आपको हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला पंचायत सीईओ डा चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को दिए गए प्रशिक्षण के सम्बंध में कई प्रश्न करके उनके ज्ञान के स्तर की जांच की। प्रशिक्षण में बताई गई मतदान की प्रक्रिया सम्बन्धी विभिन्न प्रश्नों के लिए अलग अलग प्रशिक्षुओं से सवाल करते हुए उन्होंने मॉक पोल की प्रक्रिया से लेकर मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया के बारे में बातचीत की। साथ ही सभी के शंकाओं का निवारण भी किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों के साथ मतदान दल के तौर पर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें