Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: ग्राम पंचायत जोल्गी के प्राथमिक शाला स्कूल में एक शिक्षक का गांजा पीते हुए वीडियो हुआ वायरल

Admin Wed, Jul 19, 2023

https://youtube.com/shorts/V7Gyr-jTQ5k?feature=share मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला के विकासखंड भरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोल्गी के प्राथमिक शाला स्कूल में एक शिक्षक का गांजा पीते हुए वीडियो हुआ वायरल । प्राथमिक शाला का शिक्षक स्कूल के क्लास रूम में बैठ कर पी रहा गांजा । जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को लेकर गंभीरता दिखाते हुए बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए अच्छे-अच्छे स्कूल की स्थापना कर रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षक सरकार की उम्मीदों पर पलीता लगाते नजर आ रहे हैं पूरा मामला भरतपुर विकासखंड के जनकपुर जोल्गी प्राथमिक शाला स्कूल में बच्चों के सामने ही वहां के प्रधान पाठक शंभू वर्मा हाथों में गांजा लेकर मलते हुए चिलम में भरकर बच्चों के सामने गांजा पीना शुरू कर दिया और जब इस संबंध में उनसे पूछा गया कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं इसका बच्चों के भविष्य में क्या असर पड़ेगा तब प्रधान पाठक महोदय शंभू वर्मा जोर जोर से हंसने लगे जब प्रधान पाठक के संबंध में जनकपुर के शिक्षा अधिकारी बी ओ लक्ष्मण प्रसाद शर्मा को बताया गया तो उनका कहना है कि अभी आप के माध्यम से हमें यह जानकारी मिली है इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर में माता पिता अपने बच्चों को स्कूल में अच्छी शिक्षा और संस्कार के लिए स्कूल भेजते हैं यह फिर इस तरह के गांजा पीने वाले शिक्षकों के भरोसे कैसे सवरेगा इन बच्चों का भविष्य । लेकिन यह शिक्षक ऐसी शिक्षा दे रहे हैं जिससे बच्चों की भविष्य उज्जवल के बजाय क्या हो सकता आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं.. अंततः ग्राम पंचायत जोल्गी के प्राथमिक शाला स्कूल में एक शिक्षक का गांजा पीते हुए वीडियो हुआ वायरल हुआ था उस पर कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलिम्बित कर दिया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें