Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ग्राम पंचायत बुंदेली में योजनाओं का संतृप्तिकरण करने हुआ जनसंवाद : ग्रामीणों ने रखी खाद-पानी-बिजली की समस्या, अधिकारियों ने दिए समाधान के आश्वासन*

Praveen Nishee Thu, Jun 12, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल के निर्देश पर जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत बुंदेली में एसडीएम मनेंद्रगढ लिंगराज सिदाऱ, तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे, जनपद पंचायत के सीईओ सुश्री वैशाली सिंह, खाद्य निरीक्षक, प्रोजेक्ट ऑफिसर, सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें पटेलपारा, बैगापारा और नवाटोली क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिकारियों ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान अनेक जमीनी समस्याएं सामने आईं। जिनमें सबसे पहले पटेलपारा सहित पूरे बुंदेली ग्राम में बिजली लाइन अत्यधिक नीचे लटकने की समस्या प्रमुख रही जो जन सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत खतरनाक है, वहीं बैगापारा में पानी की व्यवस्था बेहद दयनीय है जहां केवल एकमात्र हैंडपंप है। उससे भी लाल पानी निकलता है जिसके कारण ग्रामीण जन प्रायः झिरिया और नदी के पानी पर निर्भर हैं। जिससे पीने के पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त राशन दुकान की छत से पानी का सीपेज होता है छड़ें बाहर निकल आई हैं। जिससे भवन की मरम्मत अनिवार्य हो गई है। नवाटोली में पेयजल के लिए कुएं की मांग की गई क्योंकि वहां भी हैंडपंप काम नहीं कर रहा। कृषकों ने अपनी बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें खाद और बीज के लिए 40 किमी दूर चैनपुर आना पड़ता है। यदि यह सुविधा बंजी में ही मिल जाए तो उनका समय और संसाधन दोनों की बचत हो सकती है। स्कूल परिसर में शौचालय की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई। स्ट्रक्चर बने हुए हैं परंतु मरम्मत की आवश्यकता है इसके अलावा नवाटोली से वन ग्राम पारा स्कूल जाने वाले रास्ते में पुलिया नहीं होने से बारिश के समय विद्यार्थियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग की साथ ही यह भी बताया कि बुंदेली सहित आसपास के 5-6 ग्राम पंचायतों में बिजली विभाग का लाइनमैन नियुक्त नहीं है। जिससे किसी भी विद्युत समस्या के समाधान में भारी परेशानी आती है। ग्रामीणों ने लाइनमैन की शीघ्र नियुक्ति की मांग रखी बैठक में शामिल अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया और शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें