Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: चांग भखार में रहने वाले ग्रामीण अघोषित बिजली की समस्या को लेकर मनेंद्रगढ़ तिराहे में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया

Admin Fri, Jul 14, 2023

https://youtu.be/IF0QFfOqwzA जनकपुर। एमसीबी।  भरतपुर के चांगभखर में विकराल रूप से आये दिनों विद्युत कटौती एवम विद्युत चले जाने की समस्या बनी रहती है। लगातार एक या दो तीन दिन तक बिजली चले जाने की समस्या बेहद आम हो गयी है। वही जनकपुर से लगे ग्राम पंचायत कोटाडोल कुवारपुर कंजिया माड़ीसरई में यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है यहां लगभग पांच दिनों तक बिजली बंद रहती है और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा संज्ञान नहीं लिया जाता है ऐसी समस्या को ले कर है फोन लगाने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया जाता है। इस अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र की आम जनता किसान व्यापारी हॉस्पिटल में मरीज सभी परेशान ही रहते हैं। साथ ही चांग भखार क्षेत्र में बिजली न होने की वजह से जहरीले जीवजंतु का खतरा बना रहता है । कब अंधेरे के कारण सांप य बिच्छु के ऊपर पैर पड़ जाय और शिकार बना लें बिजली गुल होने की वजह से इस क्षेत्र में सांप काटने से भी लोगो की मृत्यु हो रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली की गम्भीर समस्या को देखते हुए आम जन व धरना प्रदर्शन एवम चक्का जाम किया गया । जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि चांग भखार में अघोषित बिजली की कटौती को लेकर मनेंद्रगढ़ चौराहे में आज हम लोग चक्का जाम व धरना प्रदर्शन कर रहे है हमारे चांग भखार में बिजली की कटौती एक भयंकर समस्या बनी हुई है यह बिजली गोल रहता है किसान , व्यापारी ग्रामीण सभी त्रस्त है बिजली लगातार गोल रहता है कभी कभार आता है और बिजली बिल लगातार बढ़ रहा है जिसको लेकर के हम लोग आज धरना प्रदर्शन व चक्का जाम कर रहे है आतिश मिंज जनकपुर जे ई का कहना है कि मनेंद्रगढ़ से 110 किलोमीटर दूरी से बिजली लाइन आई हुई है जिससे कि इस बरसात के मौसम में आए दिन कहीं मिली तड़कते रहती कहीं सॉलिड रखता है रहता है इस वजह से दिक्कत आ रही है हमारे पास इसवक्त स्टाफ कम होने के कारण हम ठीक तरीके से बिजली की लाइन की मेंटेनेंस नहीं कर पा रहे हैं हमने स्टाफ की मांग की है जल्दी हमें स्टॉप मिल जाएगा और हम दिल्ली लाइन को दुरुस्त कर देंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें