Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: सचिव अशोक महांती के खिलाफ़ मुड़घेलमाल के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर जनदर्शन मेआठ बिंदू में शिकायत कर जांच कि मांग रखी

Admin Tue, Sep 24, 2024

देवभोग।गरियाबंद।  मैनपुर ब्लॉक के मुड़घेल माल पंचायत सुर्खियों में है। इस बार ग्रामीणों ने सचिव अशोक महांती के खिलाफ़ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आठ बिंदू में जॉच हेतु कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर जांच कि मांग रखी है। और पंचायत में अपनी मनमानी और निर्माण कार्य में लगातार भ्रष्टाचार करने के कारण मुड़घेलमाल पंचायत से हटाने कि मांग भाई ग्रामीणों ने प्रमुखता से रखी है। आज ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच कर आठ बिंदू में शिकायत करते हुए जांच कि मांग रखी है। शिकायत में प्रमुख रूप से उल्लेख है कि आश्रित पारा नागपारा के पास पुल निर्माण में गड़बड़ी, नरेगा के तहत् चेक डेम निर्माण अधुरा , केंदुकोट पारा में नाली निर्माण अपूर्ण, प्राथमिक शाला में आहत निर्माण अपूर्ण,15 वें वित्त के राशी का आहरण लेकिन स्थल में काम नहीं ऐसे आठ बिंदू में ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर निष्पक्ष जांच कि अपील कि है साथ ही सचिव अशोक महांती को ग्राम पंचायत मुड़घेलमाल से हटाकर अन्य पंचायत में व्यवस्था करने को ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में प्रमुखता से रखी है। ग्रामीणों ने यह भी प्रमुखता से बताएं कि सचिव अशोक महांती अक्सर पंचायत से नदारद रहते है बहुत कम ही पंचायत आते है जिससे कि हमें सरकारी योजनाओं का सही समय में जानकारी नहीं मिल पति और भी कुछ कार्य के लिए सचिव को खोजना पड़ता है जिसके चलते हमारा कार्य समय पे नहीं हो पाता। जिसके चलते हम आज गरियाबंद कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच कर सचिव अशोक महांती के द्वारा किए गए भ्रस्ताचर कि जांच कर उन्हे उचित कार्यवाही कि जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें