Advertisment

23rd August 2026

BREAKING NEWS

रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

: ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और मनरेगा श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी खाये - विनय जायसवाल

Admin Mon, May 1, 2023

मनेन्द्रगढ़ । घूमता दर्पण ( रविंद सोनी )छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में आज एक मई मजदूर दिवस को छत्तीसगढ़ में लोगों ने बोरे बासी खाया। इसी तारतम्य में मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत आमदांड में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, गुरुदेव पांडे, कांग्रेस पार्टी के साथियों, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और मनरेगा श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी भोजन किया।

विधायक विनय जायसवाल ने बताया कि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की सोच मजदूरों और किसानों के हितों में है। आज लगातार दूसरे वर्ष 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में खेतिहर और मनरेगा मजदूरों के सम्मान में मुख्यमंत्री जी ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों से बोरे बासी खाने का आह्वान किया । इसे प्रचारित करने से पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व में छत्तीसगढ़ के खानपान की पहचान हो सकेगी। विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के समस्त मजदूर भाइयों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें