Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, पांच लोगों ने मां बेटे पर किया लोहे के राड से जानलेवा हमला

Admin Sat, Aug 31, 2024

देवभोग। गरियाबंद। एक लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें पांच व्यक्तियों ने मिलकर लोहे के राड से महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें मां और बेटे दोनों के सिर पर गंभीर चोटे आई हैं ।  पीड़ितो को नजदीकी अमलीपदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है वहां पर अभी मरीज का स्वास्थ्य अभी स्थिर बताई जा रही हैं । इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद पिछले 5 वर्षों से लंबीत था और कई बार दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है हाल ही में तहसीलदार ने दोनों पक्षों की भूमि का सीमांकन कर जगह निर्धारित कर दी थी। जिसके बाद विवाद के समाधान की उम्मीद थी लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हो सका। बावजूद इसके विरोधी पक्ष द्वारा जमीन को लेकर उत्पन्न हिंसा ने एक बार फिर इस विवाद को उग्र रूप दे दिया है। तहसीलदार द्वारा दिखाएं दिए गए जगह को अपने कब्जे में करने व विपक्षियों के द्वारा बनाए गए दीवार को तोड़ते समय, विपक्षी पांच लोगों के द्वारा सुनियोजित तरीके से पीड़ित और उनके माँ के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है।पुलिस के द्वारा     विवेचना की जा रही है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें