Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय रमेश सिन्हा द्वारा : नवीन कुटुंब न्यायालय भवन एवं न्यायिक आवासीय परिसर का वर्चुअल भूमिपूजन

Praveen Nishee Fri, May 15, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। न्यायालय परिसर मनेंद्रगढ़ में नवीन कुटुंब न्यायालय भवन मनेंद्रगढ़ एवं न्यायिक कर्मचारी आवासीय भवन, व्यवहार न्यायालय जनकपुर के निर्माण कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री रमेश सिन्हा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश पारीक, राजेंद्र कुमार वर्मा, प्रधान न्यायाधीश, अपर सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनिकर, श्रीमती सारिता दास, समीर कूजूर, आशीष कुमार, निरंजन लाल, सीजेएम लोकेश कुमार मनेंद्रगढ़, प्रतीक्षा अग्रवाल बैकुंठपुर सहित समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

इसके साथ ही कलेक्टर सुश्री संतन जांगड़े, एएसपी पुष्पेंद्र नायक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं न्यायालयीन कर्मचारी भी कार्यक्रम में गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन की प्रक्रिया संपन्न हुई तथा न्यायिक अधोसंरचना के विकास को लेकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें