Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: विश्वकर्मा समाज सामाजिक बंधुओं ने जागरूकता लाने तथा इन्हें आगे बढ़ाने व जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

Admin Tue, Jun 6, 2023

मनेंद्रगढ़/नवीन जिले एमसीबी के नगर मनेंद्रगढ़ में विश्वकर्मा समाज के द्वितीय सामाजिक बैठक कमल किशोर विश्वकर्मा जी के निजी निवास में आहूत की गई। बैठक मैं आसपास के विश्वकर्मा समाज के लोग एकत्रित हुए। बैठक में समाज को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा बैठक में उपस्थित विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा अपने विचार एवं सुझाव साझा किए गए।सम्मेलन में पहला मुद्दा समाज को ऊपर बढ़ाने का और निर्धन परिवार की मदद का निर्णय लिया गया। विश्वकर्मा समाज की इस बैठक मे मनेन्द्रगढ़ के अलावा खोगापानी, लेदरी, झगड़ाखांड,  राजनगर, चिरमिरी से लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सामाजिक निर्णय में मुख्य रूप से विश्वकर्मा समाज के पिछड़ेपन के कारणों को जानने की कोशिश की गई व एकत्रीकरण करने पर विचार विमर्श भी किया। बैठक शुरुआत के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में दशकों से बसे हुए विश्वकर्मा समाज सामाजिक बंधुओं ने जागरूकता लाने तथा इन्हें आगे बढ़ाने व जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बुद्धिजीवियों के द्वारा चर्चा के दौरान की रोचक बात भी सामने आई अन्य समाज के जैसे ही पिछड़े हुए लोगों को मिलजुल कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। शासन से सहायता तथा सामाजिक रूप से जो सहायता मिल सकती है ऐसे बिंदुओं को मुख्य रूप से रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से कमल किशोर विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, सत्यनारायम विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सतीष विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, फूलचंद विश्वकर्मा, इंद्रपाल विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, के अलावा समाज के अन्य विश्वकर्मा बंधु काफी संख्या में उपस्थित हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें