Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

जय स्तंभ सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरोड़ा ने फहराया तिरंगा

: जन समस्या निवारण शिविर में, शहर के विभिन्न वार्डो की जन समस्या को लेकर आवेदन दिया- विवेक अग्रवाल

Admin Fri, Aug 9, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ मंडल के महामंत्री विवेक अग्रवाल ने  बताया कि शासन द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण शिविर (सांस्कृतिक भवन, कॉलेज के सामने) में उपस्थित होकर शहर के विभिन्न वार्डो की जन समस्या को लेकर आवेदन दिया, जिसमे वार्ड न. 19 में निर्मित मंगल भवन के उपर 2 रूम एवं 1 हाल निर्माण कराए जाने से वार्ड में निवासरत गरीब लोगो को पारिवारिक आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही देव शरण पल्लेदार के घर से मंगल पल्लेदार अहमद कॉलोनी पुलिया तक RCC returning wall साथ में CC रोड की मांग की। साथ ही वार्ड के झुग्गी झोपडी में निवासरत गरीब लोगो के द्वारा पूर्व शासन के योजना के अन्तर्गत पट्टा वितरण के लिए राशि जमा करायी गयी थी परन्तु कई वर्ष बीतने के बाद आज तक पट्टा नहीं दिया गया, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है अतः उन्हें शीघ्र पट्टा वितरण की मांग की। इसी कड़ी में वार्ड न. 21 और 22 के बीच में दुर्गा मंदिर के पास में RCC पुलिया के साथ CC रोड निर्माण कराए जाने से गरीब लोगो को सेंट्रल हॉस्पिटल तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही वार्ड न. 07 में अंकुर जैन के घर के बगल में छतिग्रस्त हो चुकी नाली का नवीनीकरण कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ने बताया की शासन की यह महत्वपूर्ण योजना जन समस्या निवारण शिविर से आम जनता को सहज रूप से छोटे-छोटे काम एवं समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर हो रहा है, जिसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद् प्रेषित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें