Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

जन शिकायतों, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जल संरक्षण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं

पल्स पोलियो अभियान: 28 से 30 जून तक जिले के 51,013 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दृष्टि रथ के माध्यम से नेत्र रोग एवं बचाव की दी गई जानकारी

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

: भारतीय दर्शन एवं संस्कृति को विवेकानंद ने दी वैश्विक पहचान- सृष्टि

Admin Sun, Jan 12, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी। स्वामी विवेकानंद जयंती पर पतंजलि योग समिति द्वारा-" स्वामी विवेकानंद एवं भारतीय दर्शन "- विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर योग प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता नीलम दुबे, एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के परिपेक्ष में सेंट पैट्रिक्स हायर सेकंडरी विद्यालय से कक्षा दसवीं के छात्र कु सृष्टि अग्रवाल को विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता नीलम ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विवेकानंद के वेदांत दर्शन की जानकारी दी । आमंत्रित वक्ताओं का पतंजलि योग समिति की ओर से स्वागत पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया ।देव भाषा संस्कृत में, स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व कृतित्व पर बोलते हुए नीलम दुबे ने कहा कि- स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मानव पूजा और सेवा ही एकमात्र ऐसी प्रार्थना है जिसमें उपासक उपासना ,और उपास्य बराबर होते हैं। स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रीय आंदोलन शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में किए गए आध्यात्मिक पक्ष की जानकारी देते हुए, ओजस्वी वक्ता कु सृष्टि अग्रवाल ने कहा कि -स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन और संस्कृति को वैश्विक पहचान दी। वे कहा करते थे कि-- " जमीन अच्छी है ,खाद अच्छा है परंतु पानी अगर खारा है तो फूल खिलते नहीं है -"भाव अच्छे हैं ,कर्म अच्छे हैं मगर वाणी में खराब है तो संबंध कभी टिकते नहीं है। कार्यक्रम के संयोजक सतीश उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने आध्यात्मिक विचारों एवं राष्ट्र धर्म को सर्वोपरी बताते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में सेवा भारती के व्यवस्थापक एवं समाज सेवक सुभाष अग्रवाल, समाजसेविका रूपा पोद्दार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आर डी दीवान, जगदंबा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल , कविता मंगतानी ,रामसेवक विश्वकर्मा, श्रीमती बबली , छत्तीसगढ़ योगासन फेडरेशन से विवेक कुमार तिवारी रोशन जहां सेवा भारती की छात्राएं प्रिया ,चांदनी सुनीता ,अंजली, गीता दिव्या ,सुमन,ओमिका, अंकित ,सुचिना मिंज, मनीषा ,सीमा सिंह आदि उपस्थित थी। स्वामी विवेकानंद पर श्रेष्ठ वक्तव्य के लिए सृष्टि अग्रवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोग, सेवा भारती के व्यवस्थापक सुभाष अग्रवाल (सिट्टू) एवं रूपा पोद्दार, , राष्ट्रीय स्वयंसेवक के नगर कार्यवाह नीरज कुमार ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें