शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ : हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली
Praveen Nishee Tue, Aug 11, 2026
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड क्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा, नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम एवं नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मादक पदार्थों, तंबाकू, गुटखा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई खेड़िया चौक पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता संदेशों की प्रस्तुति दी गई।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा एवं आकर्षक स्लोगनयुक्त तख्तियाँ लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशे को जो अपनाएगा, पूरा जीवन पछताएगा”, “युवा शक्ति का एक ही नारा – नशामुक्त हो देश हमारा” जैसे नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया। नागरिकों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सरोजबाला श्याग बिश्नोई (रेड रिबन क्लब एवं रेड क्रॉस प्रभारी) तथा डॉ. अरुणिमा दत्ता (सह-प्रभारी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. नसीमा बेगम अंसारी( सदस्य ), श्रीमती अनुपा तिग्गा ( कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई), सुशील कुमार छात्रे ( सदस्य)सहित महाविद्यालय के शरणजीत कुजूर, भीमसेन भगत, स्मृति अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, कमलेश पटेल, अन्य प्राध्यापकगण एवं मनीष श्रीवास्तव, सुनीत जॉनसन बड़ा, मीना त्रिपाठी, बीएल शुक्ला, भोले प्रसाद रजक पारुल, अवंतिका, साधना बुनकर, हेमंत सिंह, शोहित, सतीश सोनी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्राध्यापकों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। युवाओं को सकारात्मक सोच, खेल, शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्रसेवा से जुड़कर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन नशामुक्त भारत की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन महाविद्यालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रप्रेम और युवा जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी माधुरी दीदी अनीता दीदी ने उद्बोधन देकर सकारात्मक वातावरण निर्मित किया ।बड़ी संख्या में निकाली गई यह रैली नगर में आकर्षण का केंद्र रही और आमजन में नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति ओसकारात्मक संदेश दिया। महाविद्यालय नशा उन्मूलन नोडल अधिकारी कार्यक्रम की संयोजन डॉ. सरोजबाला श्याग बिश्नोई द्वारा नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई एवं डॉ. अरुणिमा दत्ता , अनुपा तिग्गा द्वारा आभार प्रकट किया गया। महफूज आरीफ ने
गगनचुंबी नारों से
रैली में जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से यह अभियान अत्यंत सफल रहा।

विज्ञापन