Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: सभी लो टर्न आउट एरिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Admin Fri, Nov 10, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिले में लगातार चल रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन एवं निर्देशन में एमसीबी जिले के सभी लो टर्न आउट एरिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुए। नई लेदरी हाईस्कूल एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय प्रांगण में मतदाता जागरूकता व्याख्यान देकर मतदाता शपथ दिलाई गई, नारे लगाकर जागरूक माहौल बनाया गया। जिसमें स्वीप टीम के डॉ. विनोद पाण्डेय प्राचार्य हाईस्कूल पिपरिया ने भी जनजागरूकता उदबोधन दिया। हाईस्कूल प्राचार्य कलीराम श्रीवास संकूल प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल नई लेदरी ने कार्यक्रम संयोजन में योगदान किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर राकेश्वरी प्रधानपाठक, कंचन सिंह प्रधानपाठक, संतोष कुमार गुप्ता, अन्नपूर्णा जायसवाल, हेमप्रभा यादव, शांति कुमारी सिंह, राजू, प्रवीण सिंह, प्रकाश चौधरी, बृजमोहन, ज्योत्सना दास, मिली, विजय त्रिपाठी, वंदना, मालती, नेहा सिन्हा, सुधा यादव, जानकी बेन, सिद्धार्थ एवं विद्यालयीन छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। नई लेदरी के उपस्थित सभी जनों ने प्रतिज्ञा की कि इस विधानसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत् मतदान कराने हेतु इस क्षेत्र के सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जनकपुर क्षेत्र में तहसीलदार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी लो टर्न आउट एरिया में मतदाता जागरूकता अभियान एवं दीवार पर मतदाता जनजागरूकता नारा लेखन कार्य पूर्ण किया। इसी प्रकार चिरमिरी एरिया, खोंगापानी एरिया एवं नई लेदरी एरिया में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुए है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें