Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जिले में मनाया जायेगा स्वच्छता ही सेवा के साथ मतदाता जागरूकता

Admin Sat, Sep 30, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज भारत सरकार और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 01 अक्टूबर 2023 को निकाय स्तर पर स्वच्छता ही सेवा 2023 अन्तर्गत स्वच्छता महाभियान कार्यक्रम आयोजन करने हेतु प्राप्त हुए निर्देशों को जिले के अधिकारियों के साथ साझा किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वचछता ही सेवा अन्तर्गत व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देष देते हुए कहा कि जिले के स्कूल, कॉलेज, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एण्ड गाइड, युवा संगठन, युवा मितान क्लब, सामाजिक संगठन, शासकीय स्कूल, प्राईवेट स्कूल, सामाजिक लोगों सहित सभी राजनैतिक दलों के लोगों का शामिल करते हुए। लोक प्रयोजन के स्थलों मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, खेले मैदान, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, सरोवर, तालाब, स्कूल परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाट बाजार, जल स्रोत और चौक चौराहों जैसे विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। साथ ही पारा मोहल्ला में जाकर लोगों से संपर्क तथा संदेश के माध्यम से स्वच्छता व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक करने कहा। खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, अन्य स्वच्छ व्यवहार को दैनिक जीवन में अपनाने की जानकारी, पॉलीथिन का प्रयोग न करें, जलस्रोत के आसपास कूड़ा न डालें, खाने और शौच या काम के बाद साबुन से हाथ धोएं, कचरे के निस्तारण के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें, शौचालय का उपयोग करके पर्याप्त पानी डालें। अपने आस-पास रखे कूड़ेदान का प्रयोग करें, हमें खुले में शौच जाने की प्रवृत्ति को त्यागना चाहिए, जगह-जगह थूककर, कचरा डालकर गन्दगी नहीं फैलानी चाहिए, घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर डस्टबिन का उपयोग करने के बारे में भी बताया। 02 अक्टूबर को समस्त निकाय में निकाय स्तरीय प्रभात फेरी, सम्मान समारोह, रंगोली, नुक्कड नाटक जैसी विभिन्न प्रकार के गतिविधियां करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता ही सेवा के दौरान नये युवा मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही सम्मान करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है सभी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें