Advertisment

3rd July 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

: 80 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाताओें और 40 प्रतिशत या उससे अधिक के दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्ट बैलेट पेपर से मतदान मतदाताओं के घर पहुंचकर कराया गया

Admin Wed, Nov 8, 2023

[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/11/VID-20231108-WA01761.mp4"][/video] https://youtube.com/shorts/38o04vQ-k58?si=yoYZ-s4wLpye5sgG मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जिले में रहने वाले 80 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाताओें और 40 प्रतिशत या उससे अधिक के दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्ट बैलेट पेपर से मतदान मतदाताओं के घर पहुंचकर कराया गया । [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/11/VID-20231108-WA01731.mp4"][/video] लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत करने के उद्देश्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस प्रकार का अभिनव पहल किया गया है. जिससे कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न हो साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/11/VID-20231108-WA0172.mp4"][/video] इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) के माध्यम से बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष रणनीति के तहत उन्हें घर पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया गया. इस तरह की पहल से इन मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है । यह अभियान 7 से 9 नवम्बर तक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर सोनहत में 85 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ में 81 मतदाता अपने मतों के अधिकार के तहत मत दे सकेंगे । इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने सेक्टर ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी सहित अन्य सदस्यों की टीम बनाई गयी है. इस तरह पूरे जिले में 14 टीम बनाई गयी है. जो होम वोटिंग के कार्य में लगे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें