Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

भारतीय जनता पार्टी की रीतियों और नीतियों से प्रभावित होकर : भाजपा में शामिल हुईं वार्ड 05 की पार्षद माधुरी कोल

Praveen Nishee Thu, Jan 22, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी की रीतियों और नीतियों से प्रभावित होकर वार्ड क्रमांक 05 (कांग्रेस) की कांग्रेस पार्षद श्रीमती माधुरी कोल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कु. बबिता सिंह, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा रमेश यादव, नगर पंचायत झगराखांड के विधायक प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, हसदेव मंडल के उपाध्यक्ष संतोष वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद जितेंद्र केवट, वार्ड 04 के पार्षद सुनील मिश्रा, वार्ड 07 के पार्षद रवि रंजन शर्मा, वार्ड 08 के पार्षद विनोद श्रीवास, वार्ड 10 के पार्षद दिलीप सिंह, वार्ड 11 के पार्षद शिवपूजन सिंह, वार्ड 12 के पार्षद देवनारायण सिंह, वार्ड 13 की पार्षद श्रीमती पूजा कोल, वार्ड 14 के पार्षद शिवकुमार चौहान, वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती अजीजुन निशा, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश यादव, नगर पंचायत लेदरी की पार्षद श्रीमती सुष्मा, सुसांत चक्रवर्ती, अजय सिंह, अनिमेष गुप्ता, रवि कोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गरिमामयी उपस्थिति में शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें