Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का आगमन : मछुवारे भाई बहनों को हम जगाने का काम कर रहे है-भरत मटियारा

Praveen Nishee Tue, Sep 16, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। जिले के प्रवास पर पहुचे छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का स्थानीय लोक निर्माण के विश्राम गृह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पादेवी पावले सहित भाजपा के नेताओ के द्वारा उनका भव्य स्कागत किया गया वही श्री मटियारा द्वारा कहा गया कि प्रदेश में मत्स्य पालन को लेकर सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसको लेकर हमारे द्वारा प्रदेश के जिलों में जाकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे है और किसानों को किस तरह से मत्स्य पालन में लाभ मिल रहा है उसकी समीक्षा बैठक अधिकारियों व किसानों के साथ कर के उनको सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है जिले की सरकारी समितियों, समूहों की बैठक लेकर मछली पालन,मछुआ दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा व मछली पालन से उत्पादन में वृद्धि कर आय दुगनी करने हेतु प्रोत्साहन किया जाय । मछली पालन विभाग में व प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा में किसानों के लिए अपार सम्पदा है मै राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का मैं आभार मानता हूं कि मुझे दूसरी बार मुझे छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बनाकर काम करने का अवसर दिया है, कई तरह की योजना है जिसमे नाव जाल, तलाब बनाना , तलाब गहरीकरण जैसी तमाम योजना है, मछुवारे भाई बहनों को हम जगाने का काम कर रहे है बैठके कर के निश्चित रूप से हमारा काम है, जो मछुवारे समुदाय है जो मत्स्य पालन के क्षेत्र में काम करते है उनको जगाना और उनको लाभ देना जो भटकाव की स्थिति है वो क्यो हो रहा है उसको लेकर के बैठक करना और उनको योजनाओं के लिए प्रेरित करना है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें