Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से...20 सालों से लगातार : हमने सहना सीख लिया है, कुछ न कहना सीख लिया है.... बोलेंगे तो बात बढ़ेगी, चुप ही रहना सीख लिया है....

Praveen Nishee Fri, Oct 24, 2025

गांधीजी के तीन बंदर अब अपने आप में एक कहावत बन चुके हैं। महात्मा गांधी के तीन विचारों को दर्शाने वाले ये बंदर बताते हैं कि हर व्यक्ति को बुराई से दूर तीन विचारों को दर्शाने वाले रहना चाहिए। न बुरा देखा जाए,न बुरा कहा जाए और न बुरा सुना जाये... गाँधी के 3 विचारों को दर्शानेवाले ये बंदर बताते हैं,व्यक्ति को बुराइयों से दूर होना चाहिये न बुरा देखा जाय..न बुरा कहा जाये..और न बुरा ही सुना जाये.. भारत की कुछ विपक्षी पार्टियों ने बापू के 3 बंदरों की परिभाषा ही बदल दी है? जो अंधा था वह क़ानून बन गया है!जो बहरा था वह सरकार बन गया है..!जनता कीआवाज उसे सुनाई ही नहीं दे रही है?जो गूंगा था वह मिडिया बन गया है,वह सरकार के खिलाफ कुछ बोलता ही नहीं है....!वैसे बापू को 3 बंदर चीन के किसी प्रतिनिधिमंडल ने भेंट किया था, ये गाँधीजी को इतने पसंद आये की जीवन भर अपने पास रखा था।

अब देवजी,गणपति और

हिडमा की तलाश...माओवादी आंदोलन के इतिहास में पिछला सप्ताह निर्णायक साबित हुआ है। छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र में बीते दिनों पोलित ब्यूरो सदस्य एवं केंद्रीय क्षेत्रीय ब्यूरो (सी आरबी) के सचिव भूपति केंद्रीय समिति सदस्य तथा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) प्रवक्ता रूपेश उर्फ विकल्प समेत 271 माओवादियों के पुर्नवासित होकर पुर्नजीवन की ओर बढ़ने के कदम ने संगठन की कमर तोड़ दी है,घटना के साथ ही बस्तर में माओवादी हिंसा के विरुद्ध संघर्ष का अंतिम अध्याय प्रारंभ हो गया है। बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा जिले पहले ही माओवादी प्रभाव से मुक्त घोषित हो चुके हैं। नारायणपुर,कांकेर, अबूझमाड़ के जंगलों से भी माओवादी प्रभाव लगभग समाप्त हो गया है। यानी, अब बस्तर का बड़ा भूभाग माओवादी मुक्त हो चुका है। माओवादी प्रभाव दक्षिण बस्तर के बीजापुर,सुकमा जिलों के सीमावर्ती इलाकों तक सिमट गया है। सुरक्षा बलों की रणनीति इन्हींक्षेत्रों में निर्णायक दबाव बनाने पर केंद्रित होगी। पोलित ब्यूरो सदस्य सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रमुख देवजी, पूर्व महासचिव गणपति, केंद्रीय समिति सदस्य, बटा लियन प्रभारी हिड़मा, तेलं गाना स्टेट कमेटी सचिव चंद्रन्ना, डीकेएसजेडसी सदस्य बारसे देवा को संग ठन के शेष नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।भूपति- रूपेश के समर्पण ने देश के सबसे ताकतवर माओवादी ढांचे डीकेएसजेडसी की धुरी तोड़ दी है। माड़ और उत्तर बस्तर डिविजन के साथ महाराष्ट्र में गढ़चिरौली डिविजन खत्म हो चुका है।सुकमा दक्षिण बस्तर डिवी जन(कोंटा,केरलापाल जगर गुंडा,पामेड़ )बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन (गंगालूर, मद्देड़ नेशनल पार्क क्षेत्र) के करीब 300 माओवादी ही बचे हैं।बस्तर के आईजी सुन्दरराज पी.की मानें तो संगठन की राजनीतिक, सैन्य इकाइयों की रीढ़ टूट चुकी है।

कुछ नेताओं,अफसरों की

दीपावली जेल में मनी....पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शीर्ष पदों पर रहे 31 नेताओं,अफसरों,कारोबारियों की दीपावली रायपुर सेंट्रल जेल में मनी।शराब घोटाला,कोललेवी,डीएम एफ,कस्टम मिलिंग,महादेव सट्टा,नान,एनजीओ, सीजी पीएससी,सीजीएमएसी में दवा खरीदी 9 घोटालों के आरोपी हैं।पूर्वमंत्री कवासी लखमा पूर्व सीएम के पुत्र चैतन्य बघेल,रिटायर आई एएस अनिल टुटेजा समेत अन्य कई बड़े नाम शामिल हैं।घोटाले में फंसे प्रभाव शाली माने जाने वाले कई दीपावली जेल की सलाखों के पीछे ही मनी, शराब, कस्टम मिलिंग घोटाला- अनवर ढेबर पेरोल पर था।शराबघोटाला -अनिल टुटे जा,कवासीलखमा,चैतन्य बघेल, मनीष मिश्रा, अभिषेक सिंह,मुकेश मनचंदा, अतुलकुमार सिंह, दीपेन चावड़ा, आरोपित बनाए गए हैं, 30 आबकारी अफसर अग्रिम जमानत पर बाहर हैं।महादेव एप सट्टा मामले में असीम दास जेल में बंद है,13 आरोपी को अग्रिम जमानत पर पिछले दिनों रिहा हो गए हैं, सीजी पीएससी घोटाला में पीएस सी के पूर्व चैयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उद्योगपति श्रवण गोयल शाहिल सोन वानी,ललित गणवीर, भूमिका कटियार, शशांक गोयल नीतेश सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव, सुमित कुमार ध्रुव,आरती वासनिक, निशा कोसले और दीपा आदिल, भारत माला परियोजना मुआवजा के घोटाला में भोज राम साहू, पुनुराम देशलहरे, खेमराज कोसले, कुंदन बघेल, सीजीएमएससी दवा खरीदी घोटाला- शशांक चोपड़ा,बसंत कौशिक, कमलकांत पाटनवार, डा. अनिल परसाई, दीपक बंधे, क्षिरोद रौतिया।जमानत पर रिहा-कोललेवी घोटाले में निलंबित आईए एस रानू साहू, समीर विश्वनोई, उप सचिव रही सौम्या चौरसिया सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमा नत मिली हुई है। ये सभी छ्ग से बाहर रह रहे हैं।

और अब बस....

0एक महिला ने सीनियर आईपीएस पर ही दैहिक शोषण का आरोप लगाया है, जाँच के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी.....?

0 छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस,महासमुंद के एसपी आशुतोष सिंह प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उनकी सीबीआई एसपी के पद पर पोस्टिंग हुई है।

0रायगढ़ जिले में फिर दंतेल हाथी की बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई।बीती रात केराखोल गांव तमनार वन परिक्षेत्र में बिछाए गए बिजली के तार ने एक दंतेल हाथी को मौत के घाट उतार दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें